logo

SIR के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : BLO और सुपरवाइजर को दोगुना मानदेय, ERO और AERO को भी अब भुगतान 

BLO और सुपरवाइजर को दोगुना मानदेय, ERO और AERO को भी अब भुगतान 

पटना 
बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों के मानदेय और भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है।
अब बीएलओ को पहले की तुलना में दोगुना यानी ₹12,000 का मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही मतदाता सूची संशोधन कार्य के लिए ₹6,000 का विशेष भत्ता पहले की तरह जारी रहेगा। इसके अलावा बिहार सरकार ने भी बीएलओ को ₹6,000 की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की थी। इस तरह बीएलओ को कुल ₹24,000 मिलेंगे।
बीएलओ सुपरवाइजर का मानदेय भी ₹12,000 से बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया गया है। वहीं, वोटर लिस्ट रिवीजन के लिए पहले मिलने वाला ₹1,000 का अतिरिक्त भत्ता अब बढ़ाकर ₹2,000 कर दिया गया है।


इसके अलावा अब तक कोई भत्ता न पाने वाले निर्वाचन पदाधिकारियों को भी सम्मानजनक राशि दी जाएगी। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को ₹25,000 और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को ₹30,000 मानदेय दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह फैसला न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश में लागू होगा। गौरतलब है कि बीएलओ और सुपरवाइजर के मानदेय में बीते 10 वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ था। आयोग का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update